तुम्हें तेज़ नहीं दौड़ना है… बस रुकना नहीं है।


ज़िंदगी में हर किसी का सपना होता है आगे बढ़ना, सफल होना, कुछ बड़ा करना। लेकिन अक्सर हम एक गलती कर देते हैं…

हम दूसरों की स्पीड देखकर खुद को जज करने लगते हैं।

कोई बहुत तेज़ भाग रहा है…
कोई जल्दी पैसे कमा रहा है…
कोई कम उम्र में सफल हो गया…
और फिर हम सोचते हैं — “मैं पीछे रह गया हूँ।”

लेकिन याद रखिए…
ज़िंदगी कोई 100 मीटर की रेस नहीं है, ये एक लंबी यात्रा है।

तुम्हें तेज़ नहीं दौड़ना है… बस रुकना नहीं है।

अगर आप रोज थोड़ा-थोड़ा आगे बढ़ रहे हो,
अगर आप रोज कुछ नया सीख रहे हो,
अगर आप रोज अपने सपनों के लिए मेहनत कर रहे हो,
तो यकीन मानिए… आप सही रास्ते पर हो।

बहुत लोग शुरुआत तो बड़े जोश से करते हैं,
लेकिन कुछ दिनों बाद रुक जाते हैं।
क्यों?
क्योंकि उन्हें जल्दी रिजल्ट चाहिए होता है।

लेकिन सफलता तुरंत नहीं मिलती।
पेड़ भी एक दिन में बड़ा नहीं होता।
उसे समय लगता है, धूप सहनी पड़ती है, बारिश झेलनी पड़ती है…
तब जाकर वो मजबूत बनता है।

ठीक वैसे ही,
आपकी मेहनत भी धीरे-धीरे आपका भविष्य बना रही है।

कभी-कभी आपको लगेगा कि कुछ बदल नहीं रहा…
कोई पहचान नहीं रहा…
कोई सपोर्ट नहीं कर रहा…
लेकिन उस समय हार मत मानना।

क्योंकि सबसे बड़ा नुकसान हारने से नहीं होता…
सबसे बड़ा नुकसान तब होता है जब इंसान कोशिश करना छोड़ देता है।

अगर आज आप सिर्फ 1 कदम भी आगे बढ़े हो,
तो वो भी जीत है।

याद रखिए —
धीरे चलने वाला इंसान भी मंज़िल तक पहुँच जाता है,
अगर वो लगातार चलता रहे।

इसलिए खुद की तुलना किसी और से मत करो।
आपकी यात्रा अलग है, आपका समय अलग है, आपकी कहानी अलग है।

किसी का Chapter 10 देखकर अपने Chapter 1 को मत कोसो।

बस अपने रास्ते पर चलते रहो।
क्योंकि जो इंसान लगातार बना रहता है…
एक दिन वही सबसे आगे निकलता है।

तो आज खुद से एक वादा करो
“चाहे मुश्किल कितनी भी आए,
चाहे लोग साथ छोड़ दें,
चाहे रिजल्ट देर से मिले…
लेकिन मैं रुकूंगा नहीं।”

क्योंकि जीत उसी की होती है…
जो लगातार चलता रहता है।

तुम्हें तेज़ नहीं दौड़ना है…
बस रुकना नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

डायरेक्ट सेलिंग बिज़नेस में प्रॉस्पेक्टिंग में महारत हासिल किजिये

भारत में डायरेक्ट सेलिंग बिज़नेस का भविष्य

डायरेक्ट सेलिंग बिज़नेस का भविष्य